फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd went out of control in Karnawal due to poor preparation of police

UP: चंद्रशेखर आजाद के लिए इस कदर उमड़ी भीड़, पुलिस के छूट गए पसीने...पीड़ित के बाथरूम की टूट गई छत

Sat, 01 Mar 2025 01:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 01:48 PM IST
सार

मथुरा के करनावल में दो दुल्हनों के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद के लिए भीड़ इस कदर उमड़ी कि पुलिस के पसीने छूट गए। भीड़ के वजह से पीड़ित के घर में बने बाथरूम की पटिया टूट गई, गनीमत रही किसी को कोई चोट नहीं आई।
 

विज्ञापन
Crowd went out of control in Karnawal due to poor preparation of police
चंद्रशेखर आजाद के लिए इस कदर उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के करनावल में नगीना के सांसद चंद्रशेखर शुक्रवार को पहुंचे थे। उनके आने से पहले भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने कोई तैयार नहीं की। नतीजा यह हुआ कि भीड़ अनियंत्रित हो गई। पीड़ित परिवार के घर में जाने के लिए न तो रास्ता रहा और न ही गलियों में जगह। छतों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ होने से हादसा होने की आशंका सताती रही। भीड़ के वजह से पीड़ित के घर में बने बाथरूम की पटिया टूट गई, गनीमत रही किसी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह 11 बजे पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर पहुंचने वाले थे लेकिन इसके लिए पुलिस ने पहले से कोई तैयारी नहीं की थी। सुबह 10 बजे ही एसडीएम सदर और तहसीलदार सदर गांव पहुंच गए थे, पर पुलिस बल नहीं पहुंचा। गांव में तैनात एक टीम ही भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी थी। सुबह 11 बजे के करीब सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा पहुंचीं और उन्होंने स्थिति को देखते हुए भीड़ को बाहर रोकने के आदेश दिए, इसके बाद भी कार्यकर्ता और लोग घर तक पहुंचते रहे।
विज्ञापन





इससे हालात बेकाबू हो गए। कुछ ही देर बाद एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे, उन्होंने गली में खड़े कार्यकर्ताओं को पीछे हटवाया। हालांकि तब तक पीड़ित का घर, गली और छतें सभी कार्यकर्ताओं से भर गईं। पीड़ित परिवार के लोग कार्यकर्ताओं से छत से उतरने की अपील करते रहे, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। पीड़ित परिवार के घर की छत गार्डर और पटिया की बनी थी, जिसके टूटने की आशंका सभी को सता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के चलते सुरक्षाकर्मियों को भी सांसद को घर तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही सांसद पीड़ित परिवार के घर से निकले तो बाथरूम की छत पर दबाव अधिक होने के चलते पटिया टूट गई। इसे देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सांसद को बाहर निकाला। उन्होंने बाहर मुख्य गली में आकर कार की छत पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वे भी अपने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं से छतों पर पीछे जाने की अपील करते नजर आए।


पुलिस भी दिखी परेशान
शुक्रवार का दिन पुलिस के लिए भी परेशानी भरा रहा। एक तरफ जहां करनावल में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष आ रहे थे तो दूसरी तरफ पुलिस के आला अधिकारी भी मथुरा में थे। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ और आईजी दीपक कुमार बरसाने में होने वाली होली की तैयारियों की समीक्षा करने आए थे। इसी के चलते पुलिस के अधिकारी भी दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed