सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dwarkadhish Temple to Remain Open During Lunar Eclipse Special Holi & Dol Festival Schedule Announced

Lunar Eclipse: चंद्र ग्रहण में भी खुलेंगे द्वारकाधीश के पट, होली और डोल महोत्सव का विशेष कार्यक्रम हुआ जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

3 मार्च को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के दौरान भी द्वारकाधीश मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। वहीं होली और डोल महोत्सव के अवसर पर विशेष झांकियों और दर्शन का विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया गया है।
 

Dwarkadhish Temple to Remain Open During Lunar Eclipse Special Holi & Dol Festival Schedule Announced
द्वारकाधीश मंदिर, वृंदावन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

सुप्रसिद्ध पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में होली उत्सव और 3 मार्च को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के अवसर पर विशेष कार्यक्रम घोषित किया गया है। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि ग्रहण काल में भी ठाकुर जी के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए निरंतर खुले रहेंगे।
Trending Videos


 

उन्होंने बताया कि 3 मार्च को दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:50 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा और इस अवधि में मंदिर के पट बंद नहीं किए जाएंगे। श्रद्धालु इस दौरान भी निर्बाध रूप से दर्शन कर सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे रहेगा कार्यक्रम
1 मार्च- प्रातः मंगला, ग्वाल और श्रृंगार के दर्शन होंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक ठाकुर जी बगीचा में विराजमान होकर होली खेलेंगे। सायं 4:30 से 5:00 बजे तक शयन दर्शन होंगे। शाम 5:00 बजे के बाद दर्शन बंद रहेंगे।
2 मार्च- दर्शन सामान्य समयानुसार होंगे। सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक होली के विशेष दर्शन होंगे।
3 मार्च (मुख्य कार्यक्रम)- प्रातः 6:00 बजे होलिका दहन होगा। इसके पश्चात मंगला, श्रृंगार और ग्वाल दर्शन होंगे।
 

डोल महोत्सव
सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक पहली झांकी तथा दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक चौथी झांकी के दर्शन होंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार पहुंचकर दर्शन का लाभ लें। होली और ग्रहण के चलते बड़ी संख्या में भक्तों के आने की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed