सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   massive fire broke out at battery factory in Mathura

Mathura: बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लपटों को देख मच गई अफरातफरी; लाखों का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Feb 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

फैक्ट्री में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। रात करीब दो बजे लगी आग पर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग पांच बजे काबू पाया।

massive fire broke out at battery factory in Mathura
मथुरा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां के नंदगांव रोड जिंदल पुलिस चौकी के समीप स्थित भारती इंडस्ट्रीज की बैटरी फैक्ट्री में बुधवार देर रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री परिसर में रखा कच्चा माल और तैयार बैटरियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। आग से हुई क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
Trending Videos


आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग पांच बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग की लपटों को देखते हुए आसपास स्थित अन्य फैक्ट्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया। फैक्ट्री स्वामी हरिशंकर ओझा के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, केवल बाहर सुरक्षा गार्ड तैनात था, जिसके कारण जनहानि नहीं हुई। पुलिस व दमकल विभाग ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed