{"_id":"69bc4ee6136c638b25008997","slug":"elderly-man-strangled-after-intruder-enters-home-dies-25-days-later-mathura-news-c-412-1-mt21008-6250-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घर में घुसकर बुजुर्ग का गला घोंटा, 25 दिन बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घर में घुसकर बुजुर्ग का गला घोंटा, 25 दिन बाद मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र के गांव मसंदगढ़ी में बच्चों के मामूली विवाद में एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। दबंगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती पर जानलेवा हमला किया था। 65 वर्षीय बुजुर्ग के गले में गमछे का फंदा डालकर उनकी हत्या की कोशिश की थी। घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने 25 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।
पीड़ित भूपेंद्र कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को उनके 5 वर्षीय बेटे का पड़ोस के बच्चों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उनके पिता गंगाप्रसाद बच्चे को घर के अंदर ले आए। आरोप है कि पड़ोसी चंद्रप्रकाश, कृष्णकांत, देवीराम और अनीता लाठी-डंडों और सरिया लेकर घर में घुस आए। गंगाप्रसाद और उनकी पत्नी भूदेवी पर हमला कर दिया। हमले के दौरान कृष्णकांत तमंचा लेकर गेट पर खड़ा हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने गंगाप्रसाद के गले में गमछे का फंदा लगाकर उन्हें खींचा। इसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। परिजन का आरोप है कि प्राथमिकी के बाद पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। उधर, गंभीर हालत में गंगाप्रसाद का अस्पताल में इलाज चल रहा था।
पुलिस ने एक आरोपी चंद्रप्रकाश को 25 फरवरी को लोहे के पाइप समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद परिजन ने मुख्य आरोपी कृष्णकांत को पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन पुलिस ने न तो तमंचा बरामद किया और न ही कड़ी कार्रवाई की। शांति भंग में चालान कर दिया।
घायल गंगाप्रसाद ने 18 मार्च की शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। गमगीन माहौल में परिजन ने गंगाप्रसाद का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर चार नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपी चंद्रप्रकाश और कृष्णकांत को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी में अब धाराएं जोड़ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos