सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Film director Ramesh Sippy will discover the hidden artist among the people of Braj

UP: ये हैं 'शोले' फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी, ब्रज में खोज रहे 'जय' और 'वीरू'...हेमामालिनी ने बुलाए मथुरा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार

सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी के आमंत्रण पर शोले फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी मथुरा पहुंचे। वे यहां ब्रज में छिपी अभिनय की प्रतिभा तलाशेंगे। 
 

Film director Ramesh Sippy will discover the hidden artist among the people of Braj
जानकारी देते फिल्म निर्देशन रमेश सिप्पी
विज्ञापन

विस्तार

शोले फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी अब ब्रजवासियों में छिपी अभिनय की प्रतिभा तलाशेंगे। सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी के आमंत्रण पर वे बुधवार को मथुरा पहुंचे। बृहस्पतिवार से वे गीता शोध संस्थान वृंदावन में अपनी आने वाली फिल्म के लिए ऑडिशन करेंगे। यह दो से तीन दिन चलेगा।
Trending Videos


साथ ही फिल्म की शूटिंग के लिए भी ब्रज में स्थान की तलाश करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर प्रतिभाएं मिलती हैं तो वे उन्हें अपनी फिल्म में जरूर शामिल करेंगे। वृंदावन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रमेश सिप्पी ने कहा कि सांसद हेमामालिनी को तीसरी बार ब्रज के लोगों ने अपना सांसद चुना है। वे उन्हें बधाई देने के लिए आए हैं। साथ ही अपनी आनी वाली फिल्म में ब्रज के स्थलों के साथ ही ब्रज की प्रतिभाओं को शामिल करने का भी प्रयास करेंगे। इसके लिए वे ऑडिशन के माध्यम से ब्रज के कलाकारों का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म की कहानी में ब्रज से एक गहरा जुड़ाव नजर आएगा। इसमें रोमांस के साथ ही रिश्तों की गहरी छाप नजर आएगी। फिल्म की कहानी पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म में ब्रज की निवासी एक मां और बाहर नौकरी के लिए गए उसके बेटे के माध्यम से रिश्तों को जीवंत किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

 

शोले फिल्म के बारे में बात करने पर उन्होंने कहा कि वैसी फिल्म अब दोबारा नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि फिल्म के लेखक, अभिनेता धर्मेंद्र देओल, अमिताभ बच्चन, अमजद खान, अभिनेत्री हेमामालिनी, जया बच्चन समेत अनगिनत लोगों की मेहनत से वह फिल्म बनी थी। उन्होंने बताया कि लोग कहते हैं कि शोले का सीक्वल क्यों नहीं बनाया गया, इसका जवाब यही है कि फिर वैसी फिल्म बनाना संभव नहीं है। इसीलिए उन्होंने कभी शोले के सीक्वल के बारे में नहीं सोचा।

 

लेखक के साथ खोजेंगे फिल्म की शूटिंग के लिए स्थल
फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी ने बताया कि वे अपनी आने वाली फिल्म के लेखक के साथ ही अन्य टीम को भी साथ लाए हैं। वे ब्रज में फिल्म की शूटिंग के लिए स्थल की तलाश करेंगे। अगर कोई स्थल बहुत पसंद आता है तो इस फिल्म की शूटिंग भी मथुरा में जरूर होगी।

 

ब्रज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना ही मेरा उद्देश्य: हेमामालिनी
सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी ने बताया कि उन्होंने ब्रजवासियों में अभिनय की प्रतिभा देखी है। इसीलिए उन्होंने रमेश सिप्पी को मथुरा आने का आमंत्रण दिया था। मुंबई में ब्रज के कई कलाकारों ने फिल्मों में अभिनय के लिए उनसे संपर्क किया। उन सभी कलाकारों को भी रमेश सिप्पी द्वारा आयोजित ऑडिशन में प्रतिभाग करने के लिए बुलाया गया है। ब्रज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना मेरा उद्देश्य है।

 

ऑडिशन पंजीयन के लिए 70 से ज्यादा कलाकार पहुंचे
निर्देशक रमेश सिप्पी ने फिल्म के लिए ब्रज के कलाकारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले दिन गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में ऑडिशन पंजीयन के लिए 70 से अधिक कलाकार पहुंचे। इन सभी कलाकारों का 27 फरवरी को ऑडिशन होगा। इस मौके पर कान्हा अकादमी के अध्यक्ष डॉ. अनूप शर्मा व गीता शोध संस्थान के समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed