सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hema Malini said no one will be harmed by Banke Bihari Corridor it will increase tourism and trade In Mathura

मथुरा पहुंची सांसद हेमा मालिनी: बोलीं- बांकेबिहारी कॉरिडोर से किसी को नुकसान नहीं, बढ़ेगा पर्यटन व व्यापार

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा से सांसद हेमा मालिनी शनिवार को वृंदावन पहुंची। यहां उन्होंने बांकेबिहारी कॉरिडोर का विरोध कर रहे लोगों को संदेश दिया। कहा कि इससे किसी को नुकसान नहीं होगा। यह हाईकोर्ट के निर्देशन पर तैयार किया जा रहा है। इससे व्यापार व पर्यटन बढ़ेगा। 

Hema Malini said no one will be harmed by Banke Bihari Corridor it will increase tourism and trade In Mathura
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर कॉरिडोर बनाया जाना प्रस्तावित है। व्यापारी, सेवायतों के साथ स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसके लेकर उन्हें डर है कि इसके बनने से उनके घर दुकान टूट जाएंगे। इससे वह भय और आक्रोश में है। लोग लगातार प्रदर्शन करके इसका विरोध भी कर रहे हैं।  

Trending Videos


इसी कड़ी में शनिवार को सांसद हेमामालिनी मथुरा पहुंची। यहां उन्होंने कॉरिडोर को लेकर लोगों से वार्ता की। उन्होंने कॉरिडोर निर्माण को वर्तमान समय की जरूरत बताया। कहा कि कॉरिडोर निर्माण से वृंदावन में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। व्यापार भी बढ़ेगा। उन्होंने मंदिर के सेवायत गोस्वामियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को समझाते हुए कहा कि कॉरिडोर निर्माण से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कॉरिडोर निर्माण के दौरान मंदिर के सेवायत गोस्वामी, व्यापारियों और स्थानीय लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। कुछ लोग कह रहे हैं कि कॉरिडोर के निर्माण से यहां की प्राचीनता और प्राकृतिक सुंदरता को नुकसान होने जा रहा है, यह गलत है। इससे न तो प्राचीनता को नुकसान होगा और न ही प्राकृतिक सुंदरता से छेड़छाड़ होगी। कॉरिडोर का निर्माण उच्च न्यायालय के निर्देशन पर होने जा रहा है, इसलिए खामियों की गुंजाइश न के बराबर है। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर बनने से हर व्यवस्था एक व्यवस्थित तरीके से संचालित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed