{"_id":"622e097df9643f7a0928acf5","slug":"mp-hema-malini-reached-the-holi-festival-of-priyakantaju-temple-mathura-news-mtr5145139192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियाकान्तजू मंदिर के होली महोत्सव में पहुंची सांसद हेमामालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियाकान्तजू मंदिर के होली महोत्सव में पहुंची सांसद हेमामालिनी
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा सांसद एवं सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ठाकुर श्रीप्रियाकांतजू मंदिर में आयोजित होली महोत्सव में भाग लेकर व्यासगद्दी पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। हेमा ने कहा कि ब्रज में श्रीकृष्ण से यह वरदान चाहिए कि मृत्यु के समय उनकी छवि मेरे सामने हो। उन्होंने ब्रजवासियों को ब्रज की होली की बधाई देते हुए प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाने पर आभार व्यक्त किया।
शनिवार शाम सांसद हेमा मालिनी प्रियाकांतजू मंदिर में होली महोत्सव में पहुंचीं। व्यासगद्दी पूजन कर उन्होंने देवकीनंदन महाराज को आध्यात्मिक यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार मथुरा की सांसद बनने आई, तब देवकीनंदन महाराज ने मार्गदर्शन किया और प्रोत्साहित किया। कहा कि इनके सुझाव पर ब्रज में आकर साड़ी पहनना शुरू किया। काम के चलते घूंघट करने की आदत तो नहीं है लेकिन अन्य महिलाओं को घूंघट में देखकर अच्छा लगता है।
उन्होंने कहा कि द्रोपदी अंतिम समय में श्रीकृष्ण का नाम लेते हुए मृत्यु को वरण कर लेती हैं। हम श्रीकृष्ण को हमेशा अपनी आंखों में बसाकर रख सकते हैं, उन्हें महसूस कर सकते हैं, उनसे बात कर सकते हैं। मैं जब द्रोपदी चरित्र का मंचन करती हूं तो स्वयं इसका अनुभव करती हूं। सांसद ने प्रियाकांतजू मंदिर की ओर से ब्रज की जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता योजना की सराहना की।
कहा कि मैने भी कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में जीती हुई राशि को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए वितरित करने का फैसला लिया है। उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद दिया कि उन्होंने योगी को चुना लेकिन ब्रजवासियों की विशेष कृपा है क्योंकि उन्होंने मथुरा की पांचों सीटों पर भाजपा को जिताया है। इस अवसर पर संस्था सचिव विजय शर्मा, रवि रावत, सतीश गर्ग, विशन ममता गुप्ता, गजेंद्र सिंह, जगदीश वर्मा व देव शर्मा थे।
Trending Videos