फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cruelty to an 8 year old girl brutes were in front of police

8 साल की बच्ची से हैवानियत: दरिंदा पुलिस की नजरों के सामने थे, आरोपी को चाचा कहती है मासूम

Fri, 29 Sep 2023 01:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Sep 2023 01:51 PM IST
सार

मथुरा में 8 साल की मासूम के साथ हैवानियत करने के बाद दरिंदा पुलिस के सामने ही था, लेकिन उसे पहचानने में थोड़ी देर हो गई। उसकी हरकतों के बारे में गांव वालों ने बताया तो पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पूछताछ में आरोपी ने वारदात को स्वीकार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Cruelty to an 8 year old girl brutes were in front of police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात का पुलिस ने बृहस्पतिवार को राजफाश कर दिया। बच्ची का पड़ोसी, जिसे वह चाचा कहती है। उसी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि आठ साल की बच्ची से बीते रविवार रात दुष्कर्म की वारदात हुई थी। बच्ची घर से गांव में बन रहे दूसरे घर गई थी। वहां से लौटते समय उसे लालच देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा सुनसान स्थान पर ले जाने और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


एसपी देहात त्रिगुण बिसेन सहित टीम इस वारदात के खुलासे को लगी। गांव के 70-80 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। जांच व पूछताछ में गांव के ही युवक का नाम उजागर हुआ। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत दौर में वह घटना से मना करता रहा, मगर कड़ी पूछताछ में टूट गया और दुष्कर्म की बात स्वीकार की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोहब्बत का ऐसा अंजाम: मौत से चंद लम्हों पहले प्रेमी युगल ने वो किया जो जीते जी न कर सके..., फिर लटक गए फंदे पर

बच्ची को अस्पताल से मिली छुट्टी
रविवार रात वारदात के बाद पुलिस ने बच्ची को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया था। पुलिस के अनुसार बच्ची की तबीयत में सुधार होने के बाद उसे छुट्टी मिल गई है। वह परिवार के साथ है। पुलिस उसके मजिस्ट्रेटी बयान कराने की तैयारी में है।

शुरुआत से था शक, किसी परिचित ने ही की वारदात
वारदात को देखते हुए पुलिस गांव के ही व्यक्ति द्वारा इस दरिंदगी को अंजाम देने का शक जताया। गांव के ही युवक की हरकत ने इस शक को और अधिक पुख्ता कर दिया था। इधर, बच्ची भी बुरी तरह से डरी-सहमी थी। ऐसे में पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और वारदात का खुलासा कर दिया।

ये भी पढ़ें -  यूपी: कासगंज में युवक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में घुसकर तोड़ी कुर्सियां; पथराव

पहले भी कर चुका है वारदात
पुलिस ने बताया कि आरोपी विकृत मानसिकता का है। उसने पहले भी गांव की कुछ बच्चियों के साथ इस प्रकार की हरकत करने की कोशिश की थी। कई बार गांव के लोगों से पिटाई भी खा चुका है। वह अविवाहित है। काम धंधा भी नहीं करता है। घटना के बाद से वह गायब भी हो गया था। पुलिस को जब उसकी सभी हरकतों के बारे में जानकारी हुई तो उसे हिरासत में लिया गया।

वैज्ञानिक साक्ष्यों के लिए आरोपी का बनेगा डीएनए प्रोफाइल
बच्ची के साथ हुई वारदात के बाद अपराधी को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में पुलिस काम कर रही है। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पुलिस ने इस घटना में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने पर काम शुरू कर दिया है। सीमन, स्लाइड, बाल, खून और नाखून खरोंज का बच्ची से सैंपल लिया गया। इधर, आरोपी का भी सीमन सैंपल, बाल, खून, नाखून का सैंपल लिया जाएगा, इनका मिलान कराया जाएगा, जिससे की केस में मजबूत चार्जशीट दाखिल होगी और अपराधी को कड़ी सजा दिलाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed