सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Kisan Samman Nidhi Yojana farmers should get farmer registry for 23th installment

UP: 31 मई तक जरूर करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 26 May 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे 31 मई तक यह काम जरूर करा लें। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana farmers should get farmer registry for 23th installment
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार

पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं का निर्बाध लाभ उठाने के लिए किसानों को 31 मई तक फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। 78 हजार किसान जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं, जिनकी सम्मान निधि पर संकट मंडरा रहा है।

 

जिले में अब तक करीब 79.66 प्रतिशत किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस अभियान में एत्मादपुर तहसील ने बाजी मारी है, जहां 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। फार्मर रजिस्ट्री के बाद किसानों का एक डिजिटल गोल्डन कार्ड बनेगा, जो उनकी नई पहचान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि यह रजिस्ट्री किसानों के लिए एक अहम आधार बनेगी। ग्राम पंचायतों, पंचायत भवनों और सचिवालयों में कृषि, पंचायती राज और राजस्व विभाग की टीमें ग्राम प्रधानों के सहयोग से विशेष अभियान चला रही हैं।

 
विज्ञापन

ऐसे और यहां कराएं फॉर्मर रजिस्ट्री
जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे अपना आधार कार्ड, नवीन खतौनी और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लेकर पंचायत भवन जा सकते हैं। इसके अलावा किसान किसी भी नजदीकी जन सेवा केंद्र या स्वयं सहायक एप के माध्यम से 31 मई तक अपनी रजिस्ट्री कर सकते हैं।
 

डिजिटल गोल्डन कार्ड से होंगे ये फायदे
1- बार-बार ई-केवाईसी से मुक्ति: पंजीकरण के बाद किसानों को बार-बार ई-केवाईसी नहीं करानी पड़ेगी।
 

2- आसानी से मिलेगा लोन: बैंक से डिजिटल केवाईसी के आधार पर बिना ज्यादा दस्तावेजों के तुरंत ऋण प्राप्त करने में सुविधा होगी।
 

3- अनुदान में पारदर्शिता: गेहूं, धान की खरीद, बीज, उर्वरक और कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे और पारदर्शी तरीके से मिलेगी।
 

4- आपदा मुआवजा: फसल बीमा, सूखा या बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं में मिलने वाला मुआवजा आसानी से खाते में आ सकेगा।
 

5- एमएसपी पर उपज की बिक्री: न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर ऑनलाइन पंजीकरण आसान होगा, जिससे किसानों को उपज का सही मूल्य मिलेगा।
 

6- स्वतः डेटा अपडेट: रियल टाइम खतौनी के आधार पर किसानों का सारा डेटा अपने आप अपडेट होता रहेगा।

तहसीलवार फार्मर रजिस्ट्री रिपोर्ट
 
तहसील का नाम कुल पीएम किसान लाभार्थी रजिस्ट्री पूर्ण हुई प्रगति (प्रतिशत में)
एत्मादपुर 56,523 51,065 90.34%
फतेहाबाद 60,922 52,735 86.56%
खेरागढ़ 77,520 62,990 81.26%
किरावली 69,888 56,169 80.37%
सदर 44,241 32,755 74.04%
बाह 75,538 50,688 67.10%
कुल (जनपद आगरा) 3,84,632 3,06,402 79.66%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed