{"_id":"6a5fc3faacf365752a00496b","slug":"10-solar-street-lights-will-be-installed-at-the-ghosi-sugar-mill-complex-mau-news-c-295-1-svns1028-148952-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घोसी चीनी मिल परिसर में स्थापित होंगी 10 सोलर स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घोसी चीनी मिल परिसर में स्थापित होंगी 10 सोलर स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
घोसी चीनी मिल में सोलर लाइट लगाते लोग।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कस्बे में स्थापित किसान सहकारी चीनी मिल के आधुनिकीकरण और संचालन की तैयारियों के बीच परिसर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की पहल की गई है।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर घोसी चीनी मिल परिसर में 10 सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित की जाएंगी। इससे परिसर में रात के समय प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी।
घोसी चीनी मिल के निरीक्षण के दौरान मिल के उपसभापति रजनीश राय और डायरेक्टर रामाश्रय राय ने कैबिनेट मंत्री एके शर्मा से मिल परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की थी।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था। कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर मंगलवार को बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत चीनी मिल परिसर में 10 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
सोलर ऊर्जा आधारित इन लाइटों के लगने से परिसर में बिजली पर निर्भरता कम होगी तथा पर्यावरण के अनुकूल प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
घोसी चीनी मिल के उपसभापति रजनीश राय ने कहा कि घोसी चीनी मिल क्षेत्र के किसानों की भावनाओं से जुड़ी हुई है। मिल के पुनः संचालन के साथ-साथ परिसर में आधुनिक सुविधाओं का विकास भी हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर रुद्र शाही, शिवाकांत मिश्रा, रंगनाथ राय, अभय शाही, सूरज राय, रामाश्रय राय, विमल कृष्ण राय आदि शामिल थे।