फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Preparations underway to withhold the salaries of 246 principals who failed to upload details.

Mau News: विवरण अपलोड नहीं करने वाले 246 प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने की तैयारी

Wed, 22 Jul 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to withhold the salaries of 246 principals who failed to upload details.
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की ऑनलाइन जानकारी देने में लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से निर्धारित समय सीमा तक जिले के 506 माध्यमिक विद्यालयों में से मात्र 260 विद्यालयों ने ही परिषद की वेबसाइट पर विवरण अपलोड किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाह 246 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने के साथ ही विधिक कार्रवाई करने की बात कही है।
यूपी बोर्ड से संबद्ध जिले में 506 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी माध्यमिक विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों का विवरण ऑनलाइन 20 जुलाई तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार सभी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की ऑनलाइन जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया था। बोर्ड ने केंद्र निर्धारण के लिए अंक प्रणाली भी तय की है।
निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी 260 विद्यालयों ने ही परिषद की वेबसाइट पर विवरण अपलोड किया है। विभाग की ओर से शेष 246 माध्यमिक विद्यालयों के लापरवाह प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने के साथ ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की ऑनलाइन जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया था।

कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शेष 246 माध्यमिक विद्यालयों के लापरवाह प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने के साथ ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed