सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   18 school vehicles were inspected; three had broken windows and two did not have registration numbers.

Mau News: 18 स्कूल वाहनों की जांच, तीन के टूटे थे शीशे, दो पर नहीं था पंजीकरण नंबर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
18 school vehicles were inspected; three had broken windows and two did not have registration numbers.
एआरटीओ कार्यालय पर स्कूली वाहनों को चेक करते एआरटीओ सुहेल अहमद।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
मऊ। बीते दिनों आगरा और कासगंज जिले में अनफिट स्कूली वाहनों से हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए शासन के निर्देश पर एआरटीओ ने जिले में स्कूलों के वाहनों की फिटनेस जांच कराई। इसमें तीन वाहनों के शीशे टूटे थे। वहीं दो वाहनों पर पंजीकरण नंबर नहीं था।
Trending Videos

नए शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले शत प्रतिशत स्कूली वाहनों का फिटनेस बनवाया जाएगा। जिसे में 132 स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल हो गया है। 90 वाहनों का फिटनेस बीते कई माह पहले ही फेल हो गया था। नोटिस भेजने के बाद भी स्कूल संचालक फिटनेस नहीं बनवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ सुहेल अहमद ने टीम के साथ शनिवार को कार्रवाई शुरू कर दी। सड़क पर चल रही सात फिटनेस फेल वाहनों का चालान काटा। किसी में परमिट नहीं थी, तो किसी वाहन पर नाम नहीं लिखा था और मोबाइल नंबर भी नहीं लिखा था। सभी पर 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ कार्यालय में रविवार को छुट्टी के दिन स्कूली वाहनों का फिटनेस परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 वाहन पहुंचे, 13 का फिटनेस सही पाया गया। पांच में कमियां मिली, जिनका शुल्क रसीद काटकर फिटनेस कराया गया। तीन वाहनों में किनारे का शीशा टूटे थे। दो का रजिस्ट्रेशन नंबर ऑनलाइन नहीं दिख रहा था।
एआरटीओ सुहेल अहमद ने बताया कि छुट्टी के दिन वाहनों का फिटनेस जांच की गई। आगरा और कासगंज में फिटनेस फेल वाहनों के प्रयोग के चलते हुई दुर्घटनाओं के मामले में विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शासन ने स्कूल की मान्यता भी रद्द कर दी। मऊ में भी स्कूली वाहन मानक के विरुद्ध पाया जाता है तो उसे सीज किया जाएगा। यदि अनफिट वाहन से दुर्घटना होती है तो स्कूल प्रबंधक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed