{"_id":"69ceb9e52d3eaba621073f14","slug":"25-players-selected-for-all-india-rural-cricket-league-mau-news-c-295-1-svns1029-143304-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ऑल इंडिया ग्रामीण क्रिकेट लीग के लिए 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ऑल इंडिया ग्रामीण क्रिकेट लीग के लिए 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के मैदान पर ऑल इंडिया ग्रामीण क्रिकेट लीग के दूसरे दिन भी मऊ, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने ट्रायल में अपने खेल का प्रदर्शन किया।
ऑल इंडिया ग्रामीण क्रिकेट लीग के दूसरे दिन 36 खिलाड़ियों, जो मऊ, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ के थे, ने ट्रायल दिया। दोनों दिनों को मिलाकर 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया ग्रामीण क्रिकेट लीग के लिए मऊ, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ जिले के 36 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिनों तक चले ट्रायल में चार जिलों के ग्रामीण इलाकों के 82 खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन किया।
दोनों दिनों में हुए ट्रायल में 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें आकाश कुमार, सुधांशु राय, सागर मोदनवाल, राहुल कुमार गुप्ता, रवि भारती, सुमित लाल जायसवाल, यश रघुवंशी, शिमांशु कुमार, प्रिंस सरोज, अजय मौर्य, संदीप मौर्य, एम.डी. आरिफ, अर्श राज, वीर भद्र राजभर, अभिनव सिंह यादव, प्रवीण चौरसिया, आयुष सिंह, आकाश भारद्वाज, अभिषेक गुप्ता, रितेश गौतम, राघवेन्द्र सिंह, अतुल यादव, अनुज मौर्य, जीशान अहमद, राहुल जायसवाल का चयन अगले राउंड के लिए किया गया।
ऑल इंडिया ग्रामीण क्रिकेट लीग उत्तर प्रदेश के ट्रायल इंचार्ज सुंदरम दुबे ने बताया कि जिन खिलाड़ियों को लगता है कि उनके अंदर प्रतिभा है, वे आगामी गोरखपुर में होने वाले ट्रायल में जाकर अपना प्रदर्शन दिखा सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।
इस मौके पर ऑल इंडिया ग्रामीण क्रिकेट लीग के वर्किंग सेक्रेटरी संदीप वर्मा, अशफाक खान, चंद्रशेखर सिंह उपस्थित रहे।
Trending Videos