{"_id":"6a74db2432f0098b030a627c","slug":"2675-mm-of-rain-in-4-hours-mud-house-collapses-mau-news-c-295-1-mau1001-149887-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 4 घंटे में हुई 26.75 मिमी बारिश, कच्चा मकान ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 4 घंटे में हुई 26.75 मिमी बारिश, कच्चा मकान ढहा
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बीच नगर के गाजीपुर तिराहा से होकर जातीं गाडि़यां ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले में जून और जुलाई में सिर्फ 142 मिमी बारिश हुई थी। इसका 19 प्रतिशत सिर्फ चार घंटे में 26.75 मिमी बारिश दर्ज हुई। सावन के आठवें दिन पहली बार बुधवार की रात 12 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे तक हुई।
इससे 24 घंटे में ही तापमान 32 से 30 डिग्री तक पहुंच गया। उधर बारिश से जहां उसमभरी गर्मी से राहत मिली, वहीं नगर पालिका के नालों की सफाई की पोल भी खुल गई। जिला अस्पताल में जहां पूरा परिसर में जलभराव हो गया तो वहीं मुहम्मदाबाद गोहना के खैरा गांव में एक कच्चा मकान बारिश के चलते गिर गया।
बारिश के कारण शहर की सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया। निचले इलाके भीटी, निजामुद्दीनपुरा, हनुमान नगर, सहादतपुरा, दक्षिणटोला महरनिया, ब्राहाम्णटोला, मठियाटोला, इस्लामपुरा, पहाड़पुरा, मुंशीपुरा सहित कई जगहों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
वहीं जिला अस्पताल में निर्माणाधीन सड़क निर्माण के चलते यहां इमरजेंसी को जाने वाला मुख्य मार्ग के साथ अस्पताल के ओपीडी के मुख्य मार्ग पर पानी लगने के बीच मरीज इलाज कराने पहुंचते दिखे।
उधर नगर पालिका द्वारा हाईवे किनारे लगा पानी निकालने का प्रयास करते दिखे तो कहीं जगहों पर नगर पालिका से कोई सुनवाई न होने पर गाजीपुर तिराहा पर लोग खुद मोटर लगाकर अपने खाली प्लाटों से पानी निकालते दिखे।