{"_id":"6a74dcf4c82a2cd578017ac7","slug":"electronics-shop-burgled-of-goods-worth-lakhs-after-lock-was-cut-villagers-caught-3-accused-10-hours-later-mau-news-c-295-1-mau1002-149883-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: इलेक्ट्रानिक्स दुकान का ताला काटकर लाखों की चोरी, 10 घंटे बाद ग्रामीणों ने 3 आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: इलेक्ट्रानिक्स दुकान का ताला काटकर लाखों की चोरी, 10 घंटे बाद ग्रामीणों ने 3 आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के इंद्र नगर चट्टी पर चोरी के बाद नहर से तार की बोरी निकालते ग्रामीण और मौजूद पुलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मऊ-बलिया सीमा स्थित इंद्रनगर चट्टी में बुधवार रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का ताला काटकर करीब चार लाख रुपये मूल्य का सामान और नकदी चोरी कर ली। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण सक्रिय हो गए और दोपहर तक तीन आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उनकी निशानदेही पर फरार चौथे आरोपित की तलाश में जुटी है।
इंद्रनगर चट्टी निवासी रामकेवल चौहान की कुछ दूरी पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दो दुकानें हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने शटर का ताला काटकर दुकान में रखे छह हजार रुपये नकद, इन्वर्टर, बैटरी, कॉपर के तार, साउंड बॉक्स समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
बृहस्पतिवार की सुबह दुकान का ताला टूटा देख स्थानीय लोगों ने रामकेवल को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था और बड़ी मात्रा में माल गायब मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान चोरी किए गए सामान में से कॉपर तार से भरी एक बोरी दरियाबाद नहर के पास बरामद हुई। दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने नहर के पास एक युवक को चोरी का सामान ले जाते देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और मझवारा चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मनिकापुर गांव से दूसरे और कोपागंज थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव से तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस और ग्रामीण चौथे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं।
लगातार दूसरे दिन चोरी से व्यापारियों में दहशत
इंद्रनगर-मझवारा क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना से व्यापारियों में भय और आक्रोश है। इससे पहले 4 अगस्त की रात मझवारा निवासी जिउत प्रसाद की साइकिल मरम्मत की दुकान से लोहे का सामान चोरी हो गया था। वहीं, पास स्थित स्वामीनाथ की फास्ट फूड दुकान और बबलू कुमार की सैलून का ताला तोड़कर भी चोर सामान समेट ले गए थे। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
रात्रि गश्त के लिए शिफ्टवार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग होगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- जितेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी (सीओ), घोसी