{"_id":"6a74dac240e07bea5202f056","slug":"three-houses-worth-rs-5069-lakh-belonging-to-three-brothers-accused-under-the-gangster-act-have-been-attached-mau-news-c-295-1-mau1002-149889-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी तीन भाइयों के 50.69 लाख के तीन मकान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी तीन भाइयों के 50.69 लाख के तीन मकान कुर्क
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर में गैगेस्टर एक्ट के अभियुक्त के मकान को कुर्क करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पुलिस ने माफिया रमेश सिंह उर्फ काका के सहयोगी तीन सगे भाइयों जयसिंहपुर निवासी अवनीश सिंह उर्फ मिंटू, सतीश सिंह उर्फ बबलू, मनीष सिंह उर्फ पिंटू के 50 लाख 69 हजार 444 रुपये के तीन मकान बृहस्पतिवार को कुर्क कर दिया। डीएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ये कार्रवाई की। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में तीनों आरोपियों का एक मकान दो मंजिला और दो मकान एक -एक मंजिला का है। तीनों भाइयों के खिलाफ अपहरण, फिरौती, हत्या की धमकी आदि के मामले में जिले के कई थानों में प्राथमिकी दर्ज है।
28 नवंबर 2025 को पुलिस ने इन तीनों के साथ हलधरपुर थाना के पहसा रजनापुर निवासी भैरव सिंह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी। ये सभी आईआर-212 गैंग के सक्रिय सदस्य हैं, जो लूट, हत्या, फिरौती, मारपीट जैसे मामलों में आरोपी हैं। डीएम कोर्ट के अनुपालन में पुलिस और राजस्व टीम ने पहुंचकर गांव में मुनादी कराई और नोटिस बोर्ड लगाकर तीनों घरों के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।
ताजा मामला 21 नवंबर 2025 का है, सरायलखंसी थाना के जयसिंहपुर गांव निवासी अवनीश सिंह उर्फ मिंटू ने गांव के पंचायत भवन में पहुंचकर एसआईआर के काम में बाधा डाला और कागजात लेकर चला गया। बीएलओ ऊषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने दो दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की।