फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The accused constable should be punished, and the family should be given compensation of 2 crore.

Mau News: आरोपी सिपाही को सजा और परिवार को दिया जाए 2 करोड़ का मुआवजा

Fri, 07 Aug 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The accused constable should be punished, and the family should be given compensation of 2 crore.
गोरखपुर बालिका दुष्कर्म-हत्याकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे राष्ट्रीय न
मऊ। गोरखपुर में 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या की घटना को लेकर राष्ट्रीय नाई महासभा ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। संगठन ने दोषी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने घटना की कड़ी निंदा की। प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और दोषियों को ऐसा दंड मिलना चाहिए।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि पीड़ित परिवार को तत्काल दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए तथा परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने यह भी मांग की कि पीड़ित परिवार के लिए आजमगढ़ जनपद स्थित उनके पैतृक गांव में सुरक्षित आवास का निर्माण कराया जाए तथा आजीविका के लिए कृषि भूमि उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा आरोपी सिपाही अभिषेक यादव के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर उसे फांसी की सजा दिलाने तथा उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।

इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, गोपाल शर्मा, शंभू शर्मा, परमहंस शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, अशोक शर्मा और संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed