{"_id":"6a74dd692e6111c33b0726d9","slug":"dr-hk-pankaj-became-president-and-dr-anil-kumar-became-general-secretary-mau-news-c-295-1-mau1001-149860-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डॉ. एचके पंकज अध्यक्ष और डॉ. अनिल कुमार बने महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डॉ. एचके पंकज अध्यक्ष और डॉ. अनिल कुमार बने महासचिव
विज्ञापन
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चयनित पदाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संघ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार देर शाम आयोजित किया गया। समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर चिकित्सकों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन एक जुलाई 2026 को घोषित चुनाव परिणाम में हुआ था।
प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष डॉ. क्षेत्रपाल यादव ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. एच.के. पंकज ने अध्यक्ष तथा डॉ. अनिल कुमार ने महासचिव पद की शपथ ग्रहण की।
नई कार्यकारिणी में डॉ. अंजुम आरा को उपाध्यक्ष (महिला), डॉ. राम वदन एवं डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय को उपाध्यक्ष (पुरुष), डॉ. बृज लाल को वित्त सचिव, डॉ. उत्तम कुमार को संपादक तथा डॉ. पंकज कुमार गुप्ता को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.के. राय ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी डॉ. वकील अली और रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. एमके पांडेय की सराहना की। कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मऊ के पदाधिकारी तथा जिले के कई वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. एचके पंकज ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन कराने, एसीपी और एसीआर से संबंधित लंबित मामलों एवं विसंगतियों को दूर कराने की होगी।