फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3,661 applications for 80 Class 6 seats; girls outperformed in four blocks.

Mau News: कक्षा 6 की 80 सीटों के लिए 3661 आवेदन, चार ब्लॉकों में बालिकाओं ने मारी बाजी

Tue, 04 Aug 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
3,661 applications for 80 Class 6 seats; girls outperformed in four blocks.
मऊ। जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

विद्यालय की 80 सीटों के लिए अब तक 3661 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। वहीं जिले के चार ब्लॉकों में बालिकाओं का पंजीकरण बालकों से अधिक दर्ज किया गया है। अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी गई है।
विद्यालय के उप प्राचार्य मनीष कुमार जायसवाल ने बताया कि पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 7 अगस्त 2026 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

अब तक प्राप्त आवेदनों के अनुसार कुल 3661 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। ब्लॉकवार आंकड़ों में फतेहपुर मंडाव, दोहरीघाट, बड़रांव और मुहम्मदाबाद गोहना में बालिकाओं का पंजीकरण बालकों से अधिक रहा है। जबकि अन्य अधिकांश ब्लॉकों में बालकों की संख्या आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed