फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four self-help groups formed in Fatehpur Mandav; women to be empowered.

Mau News: फतहपुर मण्डाव में चार स्वयं सहायता समूह बने, महिलाएं होंगी सशक्त

Tue, 04 Aug 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four self-help groups formed in Fatehpur Mandav; women to be empowered.
फतहपुर ताल रतोय में स्वयं सहायता समूह की गठन करते अधिकारी व कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive
फतहपुर मण्डाव । सोमवार को फतहपुर ताल रतोय बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर चार नए स्वयं सहायता समूहों का गठन हुआ। ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव के नेतृत्व में यह पहल की गई। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं को समूह से जुड़ने के लाभों की जानकारी दी गई। उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया। राजेश यादव ने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम हैं।
विज्ञापन

समूहों के माध्यम से महिलाएं नियमित बचत कर सकती हैं। वे स्वरोजगार अपनाकर बैंक ऋण और सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकती हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और सामूहिक प्रयासों से जीवन स्तर बेहतर बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी रीना गुप्ता, कोटेदार फयाज अंसारी और ग्राम प्रधान जगदीश राजभर, पंचायत सहायक अमरेश गुप्ता के साथ स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed