{"_id":"6a70f1be0e44bc24f10fb3c2","slug":"consensus-reached-on-organizing-shravani-puja-at-the-madhyadeshiya-vaishya-mahasabha-meeting-mau-news-c-295-1-mau1001-149686-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मध्यदेशीय वैश्य महासभा की बैठक में श्रावणी पूजा आयोजन पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मध्यदेशीय वैश्य महासभा की बैठक में श्रावणी पूजा आयोजन पर बनी सहमति
विज्ञापन
मधुबन में श्रावणी पूजा को लेकर मध्यदेशीय वैश्य महासभा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन-फतहपुर मण्डाव। मध्यदेशीय वैश्य महासभा इकाई मधुबन की कार्यकारिणी बैठक में श्रावणी पूजा के आयोजन पर सर्वसम्मति से सहमति बनी है।
यह बैठक रविवार को प्रदेश महामंत्री गिरीश चंद गुप्ता के दुबारी मोड़ स्थित आवास पर आयोजित की गई। आगामी 9 अगस्त रविवार को शाम सात बजे पूजा के स्थान और तिथि को अंतिम रूप देने के लिए एक विशेष बैठक बुलाई गई है।
संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मासिक सदस्यता शुल्क जमा करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने 100 रुपये प्रति सदस्य के हिसाब से कुल 1600 रुपये की धनराशि जमा की। अन्य पदाधिकारियों से अगली बैठक में शुल्क जमा करने का अनुरोध किया गया।
बैठक की अध्यक्षता नगर कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रमा मद्धेशिया ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री चंदन मद्धेशिया ने किया। बैठक में संरक्षक रवि मद्धेशिया ने कहा कि छोटे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों से संगठन मजबूत होगा। इससे अधिक-से-अधिक स्वजातीय बंधुओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री गिरीश चंद गुप्ता ने बताया कि श्रावणी पूजा जैसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज सेवा को बढ़ावा देना है। सभी पदाधिकारियों ने श्रावणी पूजा को सफल बनाने का संकल्प लिया।