{"_id":"699ca0718569793507025314","slug":"4607-students-skipped-the-up-board-exam-mau-news-c-295-1-svns1028-141375-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: यूपी बोर्ड की परीक्षा 4607 विद्यार्थियों ने छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: यूपी बोर्ड की परीक्षा 4607 विद्यार्थियों ने छोड़ी
विज्ञापन
मधुबन के सुभागी देवी इंटर कालेज से परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी, इंटर व्यवसायिक तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट जीवविज्ञान व गणित की परीक्षा हुई। 4607 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की कड़ी चेकिंग के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों की जिलास्तरीय कंट्रोल रूम सहित त्रिस्तरीय ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी।
इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात थे, जो परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रख रहे थे। बोर्ड से नामित जनपदीय, मंडल व राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। दोनों पालियों में पंजीकृत 67,166 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 62,559 परीक्षार्थी शामिल हुए।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में अंग्रेजी, गणित व जीवविज्ञान की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुई। पहली पाली में पंजीकृत 36,200 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 33,601 परीक्षार्थी शामिल हुए।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीवविज्ञान व गणित की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई। दूसरी पाली में पंजीकृत 30,966 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 28958 परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों को 24 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक-एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
Trending Videos