सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A pickup loaded with rice overturned on the road, disrupting traffic for an hour.

Mau News: सड़क पर पलटी चावल लदी पिकअप, एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
A pickup loaded with rice overturned on the road, disrupting traffic for an hour.
मधुबन के चौथी मिल के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलटने के बाद बिखरा सामान।संवाद
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के चौथी मिल स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार की सुबह 10 बजे चावल लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सोमवार की सुबह चावल लदी पिकअप सिपाह से घोसी की तरफ जा रही थी।
Trending Videos

सामने से आ रहे साइकिल सवार स्कूली छात्रों को बचाने में पिकअप सड़क के बीचोबीच पलट गई। गनीमत रहा कि उस दौरान सड़क पर बड़ा वाहन नहीं था। सामने से आ रहे छात्र भी बच गए। 50 से अधिक बोरियां सड़क पर बिखर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप चालक को हल्की चोट आई। मजदूरों की सहायता से बोरियों को सड़क किनारे रखवाया गया फिर प्रेशर ट्रेक्टर मंगाकर पिकअप को किनारे हटवाकर आवागमन चालू कराया गया। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार अधिक थी, अचानक छात्रों को देख चालक ने ब्रेक लगाया और हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed