{"_id":"699ca15413aa30083d006336","slug":"the-issue-of-locks-on-panchayat-buildings-was-raised-officials-were-left-looking-at-each-other-mau-news-c-295-1-mau1002-141371-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पंचायत भवनों पर ताले बंद होने का उठा मुद्दा, एक-दूसरे का मुंह देखते रह गए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पंचायत भवनों पर ताले बंद होने का उठा मुद्दा, एक-दूसरे का मुंह देखते रह गए अधिकारी
विज्ञापन
कोपागंज ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय।
विज्ञापन
कोपागंज ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गांव में पंचायत भवनों पर लटक रहे तालों पर सवाल उठाए। इस सवाल का बैठक में उपस्थित अधिकारी एक दूसरे का मुंह देखते रह गए। वो इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए।
बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सड़क, रास्ता, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने आश्वासन दिया कि बजट मिलते ही प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाएगा।
बैठक के दौरान बीडीओ द्वारा पेश किए गए रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2014 से 2019 तक व्यक्तिगत शौचालयों के लिए 12,571 का लक्ष्य निर्धारित था। वर्ष 2020 से अब तक 7,727 लक्ष्य की तुलना में 7,411 शौचालय लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गए हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2016-17 से 2023-24 तक 5,407 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें 5,406 स्वीकृत हुए। इनमें से 5,388 आवास पूर्ण बताए गए, जबकि 18 आवास अपूर्ण हैं।
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2016-17 से 2023-24 तक 229 का लक्ष्य निर्धारित था। सभी 229 आवास स्वीकृत और पूर्ण बताए गए। बैठक में बीडीओ चंद्रशेखर श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत राजेश तिवारी, एपीओ अनूप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Trending Videos