सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   831 examiners evaluated 15292 answer sheets.

Mau News: 831 परीक्षकों ने किया 15292 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
831 examiners evaluated 15292 answer sheets.
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य मंगलवार को जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से ही मूल्यांकन केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी।
Trending Videos

2194 परीक्षकों के सापेक्ष 831 परीक्षकों ने 15292 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। हाईस्कूल उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया। अब तक 423371 के सापेक्ष 395358 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने जिले के मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षकों सहित उप प्रधान परीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी कॉलेज को इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र तथा नेहरू इंटर कॉलेज और टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना को हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
मंगलवार को टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना में 777 के सापेक्ष 101 परीक्षकों ने 1997 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा में 653 के सापेक्ष 426 परीक्षकों ने 2275 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। हाईस्कूल उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया।
तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज में 382 परीक्षकों के सापेक्ष 140 परीक्षकों ने 5817 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीएवी इंटर कॉलेज में 382 के सापेक्ष 164 परीक्षकों ने 5203 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब तक 423371 के सापेक्ष 395358 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed