{"_id":"69cc1c87d1d998af480f390f","slug":"teachers-urged-to-march-to-delhi-on-april-4-mau-news-c-295-1-svns1028-143179-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शिक्षकों से चार अप्रैल को दिल्ली कूच करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शिक्षकों से चार अप्रैल को दिल्ली कूच करने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों की बैठक मंगलवार को भीटी में हुई। इसमें आगामी चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले टीईटी विरोधी आंदोलन की तैयारी के लिए रणनीति तय की गई।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष मऊ कृष्णानंद राय ने कहा कि टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा की अगुवाई में हो रहे इस टेट विरोधी आंदोलन में भी हमारी सफलता निश्चित है।
उन्होंने कहा कि जब पूरे भारतवर्ष में किसी भी शिक्षक या कर्मचारी के लिए 25 वर्षों से अधिक की सेवा पूर्ण करने के बाद आगे की सेवा बरकरार रखने के लिए किसी परीक्षा का नियम नहीं है, तो बेसिक शिक्षकों को अपमानित करने के लिए यह संविधान विरोधी एवं अन्यायपूर्ण नियम लागू करना स्वीकार नहीं है।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रामविलास भारती ने 4 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान, दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मंडलिक मंत्री आजमगढ़ मंडल अतुल कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से हमें अपने संघर्षों के बदौलत सब कुछ मिला है, उसी प्रकार हम पुराने शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता को समाप्त कराकर ही दम लेंगे।
बैठक को आशुतोष सिंह, सच्चिदानंद यादव, बाबूराम आदि ने संबोधित किया। अंत में महेंद्र यादव और कमला प्रसाद के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया गया।
बैठक में रणंजय प्रताप मल्ल, राधेश्याम पांडेय, आशीष राय, सुजीत राय, महताब अहमद, दिनेश कुमार, देवदत्त मिश्रा, नरेंद्र यादव, सुनील कुमार यादव, जगमोहन सिंह, कालीचरण यादव, अजीत राय आदि शामिल थे।
Trending Videos