{"_id":"69cc1b439f433bf7040c79f8","slug":"cylinder-shortage-has-increased-the-demand-for-png-100-applications-are-coming-in-daily-for-connection-mau-news-c-295-1-mau1001-143161-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सिलिंडर की किल्लत ने बढ़ा दी पीएनजी की मांग, रोज कनेक्शन के लिए आ रहे 100 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सिलिंडर की किल्लत ने बढ़ा दी पीएनजी की मांग, रोज कनेक्शन के लिए आ रहे 100 आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत ने अचानक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के लिए आवेदकों की संख्या बढ़ा दी है। दस दिन के भीतर करीब 400 से अधिक लोगों ने आवेदन किया, जबकि 200 लोगों के आवेदन अभी लंबित हैं, जिन्हें कनेक्शन देने की प्रक्रिया चल रही है।
नगर में अभी कई मुहल्लों में 3200 उपभोक्ताओं के यहां टोरेंट गैस द्वारा गैस सप्लाई की जा रही है, जबकि चार नए मुहल्लों में पाइपलाइन बिछाने के लिए परमिशन मिलने के बाद तीन हजार और उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिलेगी।
जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में भीटी, निजामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, इमिलिया, परदहा में 3200 से अधिक कनेक्शन हो चुके हैं।
वहीं गैस कंपनी के अनुसार, उन्हें मुंशीपुरा, डोमनपुरा, रघुनाथपुरा, छितनपुरा, गालिबपुर बस्ती में पाइपलाइन बिछाने की अनुमति मिल चुकी है, जहां करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया जाएगा।
बताया कि बीते दस दिनों में कनेक्शन लेने के लिए लोगों द्वारा आवेदन किए जा रहे हैं, जबकि इससे अधिक लोगों के आवेदन लंबित हैं। डीएसओ ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों के अनुसार पहले 25 से 30 कनेक्शन के लिए हर माह आवेदन होते थे।
गैस किल्लत के बाद सिलिंडर के लिए मारामारी बढ़ने पर लोगों का ध्यान पीएनजी की ओर गया है। अब वे लोग भी पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए बेताब हैं, जिनके घर के पास से पीएनजी की सुविधा है, लेकिन उन्होंने अब तक कनेक्शन नहीं कराया था।
एलपीजी से पीएनजी 20 से 30 प्रतिशत सस्ती
पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) घरों और उद्योगों में पाइपलाइन के जरिए सीधे पहुंचाई जाने वाली प्राकृतिक गैस (मुख्यतः मीथेन) है, जो सिलिंडर की जरूरत को खत्म करती है। यह एलपीजी से 20 से 30 प्रतिशत सस्ती, सुरक्षित (हवा से हल्की होने के कारण ऊपर उड़ जाती है) और पर्यावरण के अनुकूल है।
पीएनजी कनेक्शन के फायदे
बार-बार सिलिंडर बुक कराने का झंझट नहीं रहता।
सिलिंडर डिलीवरी में देरी की चिंता नहीं रहती।
यह गैस पाइप के जरिए सीधे रसोई तक पहुंचती है।
पीएनजी में गैस चोरी की शिकायत नहीं होती।
एलपीजी की तुलना में यह 30 प्रतिशत तक सस्ती होती है।
जितनी गैस इस्तेमाल हो, उतने का ही भुगतान करना पड़ता है।
सिलिंडर की तुलना में पीएनजी अधिक सुरक्षित होती है।
Trending Videos