सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR lodged against JE and SSO in case of labourer getting scalded due to switching on of supply

Mau News: सप्लाई चालू करने से मजदूर के झुलसने के मामले में जेई और एसएसओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against JE and SSO in case of labourer getting scalded due to switching on of supply
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली गांव स्थित ट्रांसफॉर्मर पर डीटी मीटर लगाने के दौरान शटडाउन के बाद बिना जानकारी सप्लाई चालू करंट से झुलसने के मामले में पुलिस ने जेई एके श्रीवास्तव और एसएसओ विजेंद्र बहादुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

इसके साथ ही रामपुर विद्युत उपकेंद्र में पहुंचकर कर्मचारी से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने राजीव कुमार के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी सत्येंद्र कुमार सरकारी डीटी मीटर लगाने का काम करते हैं। बीते 28 मार्च को वे रामपुर बेलौली गांव स्थित 100 केवीए और 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों पर मीटर लगाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए बेलौली विद्युत उपकेंद्र के जेई एके श्रीवास्तव और एसएसओ विजेंद्र बहादुर से शटडाउन लेने की बात कही गई। शटडाउन मिलने पर तीन ट्रांसफॉर्मरों पर काम हो गया था।
चौथे ट्रांसफॉर्मर पर काम चलने के दौरान ही बिना सूचना दिए उपकेंद्र से सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे काम कर रहा मजदूर नागेंद्र भारती बुरी तरह झुलस गया और मनोज राजभर को हल्की चोट आई। इस लापरवाही से मजदूर की जान भी जा सकती थी।
वहीं, विद्युत उपकेंद्र बेलौली में कार्यरत हरिकेश सिंह का आरोप है कि 28 मार्च को वह उपकेंद्र पर काम कर रहे थे। दोपहर 1.45 बजे रोस्टिंग के बाद मेन सप्लाई आई, जिसके बाद बेलौली फीडर का शटडाउन था और अन्य फीडरों को ऊर्जीकृत किया गया।
कुछ देर बाद नागेंद्र भारती का रिश्तेदार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा निवासी राजीव कुमार कुछ लोगों के साथ उपकेंद्र पर पहुंचा और उनके साथ मारपीट की। अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। थानाध्यक्ष रोहन सिंह राकेश ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed