{"_id":"69cd0b41f4c9be507f00db62","slug":"video-construction-work-on-disputed-land-halted-on-instructions-of-sdm-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसडीएम के निर्देश पर रुका विवादित जमीन पर निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसडीएम के निर्देश पर रुका विवादित जमीन पर निर्माण कार्य
मऊ जिले के मधुबन नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में मंगलवार को विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर रोक दिया। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 निवासी ओमप्रकाश साहनी ने थाना से लगभग 200 मीटर पूरब दिशा में गाटा संख्या 2044 व 2045 में विपक्ष के सुराजी देवी पत्नी वासुदेव चौहान से जमीनी विवाद चल रहा है। मामला जिला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय से बीते 11 फरवरी 2026 को स्टे आर्डर लगा हुआ। इसी बीच विपक्षी सोमवार की सुबह लगभग 50 मजदूर व मिस्त्री लेकर पहुंचा और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जब ओमप्रकाश साहनी विवादित जमीन पर निर्माण के बारे में जानकारी ली गई तो उसने स्टे के कागजात दिखाया। इस बाबत जब एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह ने पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सिविल कोर्ट का आदेश है, मौके पर पुलिस बल भेजकर काम को बंद करा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।