{"_id":"69cd05763c3e5b069808bdf6","slug":"video-mau-sp-says-controlling-crime-and-maintaining-law-and-order-is-priority-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसपी मऊ बोले- अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी मऊ बोले- अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता, VIDEO
जनपद के नवागत एसपी कमलेश बहादुर ने मंगलवार की देर शाम को जिले के एसपी का कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले वह गौतम बुद्ध नगर में कमांडेट 49 बटालियन में पीएससी में सेवा दे रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त एवं आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा और पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सभी क्षेत्राधिकारी के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तय होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।