{"_id":"69f4f4a59358c79cdf046844","slug":"a-new-memu-train-will-run-on-the-dohrighat-indara-railway-line-providing-convenience-to-the-people-of-four-blocks-mau-news-c-295-1-mau1002-144805-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दोहरीघाट–इंदारा रेलमार्ग पर चलेगी नई मेमू ट्रेन, चार ब्लॉक के लोगों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दोहरीघाट–इंदारा रेलमार्ग पर चलेगी नई मेमू ट्रेन, चार ब्लॉक के लोगों को होगी सहूलियत
विज्ञापन
दोहरीघाट रेलवे स्टेशन
- फोटो : बहराइच में एक होटल पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
दोहरीघाट–इंदारा रेलमार्ग पर रेलवे ने नई मेमू ट्रेन की सौगात दी है। इससे दोहरीघाट, बड़राव, घोसी और कोपागंज ब्लॉक के करीब पांच लाख लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने बीते 27 अप्रैल को दोहरीघाट–औड़िहार–दोहरीघाट मेमू (65121/65122) के संचालन को मंजूरी दे दी है।
इस रेलमार्ग पर पहले से एक ट्रेन प्रतिदिन चलती है, जो दोहरीघाट से मऊ और वहां से नंबर बदलकर प्रयागराज रामबाग तक जाती है। रेलवे बोर्ड ने नई ट्रेन की समय-सारिणी भी तैयार कर दी है, लेकिन अभी तक संचालन की तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सूची के अनुसार दोहरीघाट–औड़िहार मेमू (65121) रोज सुबह 8:20 बजे दोहरीघाट से रवाना होगी और मुरादपुर हाल्ट, अमिला, घोसी, कोपागंज, इंदारा होते हुए सुबह 10:05 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी।
वहां से दुल्लहपुर, जखनियां, सादात होते हुए 11:25 बजे औड़िहार जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम पांच बजे औड़िहार से रवाना होकर रात आठ बजे दोहरीघाट पहुंचेगी।
इस रेलमार्ग पर सबसे पहली ट्रेन दोहरीघाट–मऊ–दोहरीघाट मेमू (65134/65133) चलाई गई थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन रोज दोपहर 1:35 बजे दोहरीघाट से रवाना होती है और 3:15 बजे मऊ जंक्शन पहुंचती है।
वहां से नंबर बदलकर मऊ–प्रयागराज रामबाग–मऊ मेमू (65131/65132) के रूप में वाराणसी होते हुए प्रयागराज रामबाग तक जाती है।
इनसेट 0000000000
नई ट्रेन का श्रेय लेने के लिए सांसद और मंत्री में सोशल मीडिया पर बयानबाजी
नई रेल सेवा के संचालन का श्रेय लेने को लेकर घोसी के सांसद राजीव राय और नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों नेताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्र साझा किए हैं। सांसद राजीव राय ने दावा किया कि उन्होंने इस मांग को लेकर रेल मंत्रालय को कई बार पत्र लिखा और संसद में भी मुद्दा उठाया, जिससे स्वीकृति मिली। वहीं कैबिनेट मंत्री ने रेलमंत्री का शुभकामना पत्र साझा करते हुए नई सेवा को स्वीकृति मिलने की जानकारी दी।
ट्रेन का टाइम टेबल
दोहरीघाट-औड़िहार मेमू (65121)
स्टेशन पहुंचने का समय
दोहरीघाट 8:30 बजे (सुबह)
मुरादपुर हाल्ट 8:33 बजे
अमिला 8:49 बजे
घोसी 9:06 बजे
कोपागंज 9:25 बजे
इंदारा जं. 9:49 बजे
मऊ जं. 10:05 बजे
दुल्लहपुर 10:30 बजे
जखनियां 10:40 बजे
सादात 10:51 बजे
औड़िहार 11:25 बजे
-- -- -- -- -- -
औड़िहार-दोहरीघाट मेमू (65122)
स्टेशन समय
औड़िहार पांच बजे (सुबह)
सादात 5:16 बजे
जखनियां 5:28 बजे
दुल्लहपुर 5:40 बजे
मऊ 6:10 बजे
इंदारा 6:25 बजे
कोपागंज 6:42 बजे
घोसी 7:02 बजे
अमिला 7:20 बजे
मुरादपुर हाल्ट 7:37 बजे
दोहरीघाट आठ बजे
-- -- -- --
दोहरीघाट से औड़िहार तक नई रेल सेवा की स्वीकृति मिली है। इसके शुरू होने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, किसानों तथा आम नागरिकों को सस्ती, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, रोजगार और आवागमन को नई गति मिलेगी। यह सेवा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। -सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे
Trending Videos