सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man died after being hit by a train, and an elderly man was injured in a bike collision.

Mau News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train, and an elderly man was injured in a bike collision.
भुजौटी में बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की जिला अस्पताल भर्ती। संवाद
विज्ञापन
मऊ। जनपद के दो थाना क्षेत्र में शनिवार की रात दो दुर्घटनाओं में मोहम्मद सलीम (18) की मौत हो गई, जबकि बेटी के जरूरी कागज बनवाकर घर लौट रहे हरेंद्र (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पहली घटना में शनिवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज से 100 मीटर दक्षिण तरफ हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मखनवा निवासी मोहम्मद सलीम आठ बजे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी वाराणसी की तरफ से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भुजौटी के पास शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल सवार कोपागंज थाना क्षेत्र के जमीन धनी निवासी हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि वो अपनी बेटी के कुछ कागज बनवाने मऊ गए थे। वहां से गुजर रहे राहगीर दीपक कुमार तिवारी ने उन्हें घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी कृष राजपूत ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजवाया गया था। घायल अधेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पहुंचकर परिजनों को सूचित किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed