{"_id":"69c81f2936a47dc75a0fce12","slug":"an-elderly-man-was-killed-in-a-scuffle-over-possession-of-half-a-bigha-of-land-four-accused-arrested-mau-news-c-295-1-mau1025-143001-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आधा बिस्वा जमीन पर कब्जे के लिए मारपीट में हुई थी बुजुर्ग की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आधा बिस्वा जमीन पर कब्जे के लिए मारपीट में हुई थी बुजुर्ग की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में वृद्ध की मौत के
- फोटो : टीचर फेडरेशन की बैठक में शिक्षक । स्रोत: विभाग
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना के काझा खुर्द में आधा बिस्वा जमीन के लिए दो पक्ष में हुई मारपीट में कुल 20 लोग घायल हो गए थे। हरिगोविंद (65) की उपचार के दौरान आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
वही पुत्र रामनयन (34) की हालत गंभीर बनी हुई है। बुजुर्ग की मौत के बाद शनिवार की देर शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को नंदलाल, देवेंद्र, वकील, लालजी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा और तीन लाठी बरामद की गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल में मुहल्ले में शांति कायम है। मृतक के घर पहुंचने वाले रिश्तेदार लोगों को सांत्वना देते रहे।
मृतक के परिजन आजाद कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपनी जमीन में मकान निर्माण के लिए नींव बनवा रहे थे। बताया कि उसके जमीन के सामने करीब आधा बिस्वा आबादी की जमीन है। शेष आबादी की जमीन पर अन्य लोगों ने कब्जा जमा लिया है।
जिस जगह जमीन को लेकर विवाद हुआ था, वहां से विपक्ष के लोगों का घर दूर है, लेकिन कब्जा की नियत के लोग निर्माण वाली जमीन के बगल में सीमेंट का शेड डालकर एक कमरा बना लिए है, अब उसकी जमीन के सामने वाली आबादी पर भी कब्जा करना चाहते है।
कहा कि यदि वह अपने जमीन के सामने आबादी को खाली छोड़ देते है तो प्रशासन अन्य कब्जेदारों से भी आबादी की जमीन को मुक्त कराया जाए। बताया कि बीते बृहस्पतिवार को निर्माण के दौरान नंदलाल, रिंकू, रामप्यारे, राहुल, रोहित, रोशन, गुलशन, धीरज, राजेंद्र, वकील, लालजी, रामबदन, धर्मेंद्र, देवेंद्र, सतेंद्र, महेश, यशवंत, मोहन, अंगद, सूरज, सत्यम, प्रकाश, रामकिशुन, विश्वनाथ लाठी, डंडा से हमला कर दिया था।
मारपीट में पहले पक्ष से मनई (70), हरिगोविंद (65), रामनयन (34), चंद्रिका (30), अमिता (26), अविनाश (15), पूनम (46), निर्मला (42), जितेंद्र (47), अभिमन्यु (13) घायल हो गए।
दूसरे पक्ष से भरत (16), पिंटू (45), धर्मेंद्र (35), पवन (16), रिंकू (36), राजेंद्र (42), रोहित (25), गुलशन राजभर (22), सतेंद्र (21) घायल हो गए थे।
बताया कि राजस्व विभाग की तरफ से नापी कराई थी, उसी रिपोर्ट के आधार मकान का निर्माण कराया जा रहा था। मौके पर काम बंद होने से ईंट, बालू, गिट्टी, सिमेंट सहित पूरा सामान पड़ा हुआ था।
Trending Videos

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में वृद्ध की मौत के - फोटो : टीचर फेडरेशन की बैठक में शिक्षक । स्रोत: विभाग