सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anganwadi building construction not completed even in two decades

Mau News: नवरात्र कल से, मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की होगी पूजा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi building construction not completed even in two decades
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में चल रही नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू होगा, लेकिन तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। नौ दिनों तक होने वाली मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा धूमधाम से होगी।
Trending Videos

श्रद्धालु कलश स्थापना कर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरुपों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन करेंगे। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाई जाएगी। बृहस्पतिवार को शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थ सिद्धि का विशेष संयोग भी बन रहा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार से चैत्र नवरात्र पर्व मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर नगर के शीतला माता धाम, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंंदिर, मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, वनदेवी धाम सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों पर श्रद्धालुओं का रेला लगेगा।
पर्व के मद्देनजर भक्त मंदिरों को सजाने संवारने मेें लगे रहे। पर्व के मद्देनजर बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। नगर के सहादतपुरा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, रौजा, मुुंशीपुरा, चौक सहित जिले के घोसी, मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, चिरैयाकोट सहित विभिन्न प्रमुख बाजारों में नवरात्र को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
बढुआगोदाम/पिपरीडीह : के बढुआगोदाम, ताजोपुर, डुमरांव, पिपरीडीह, उस्मानपुर, रैकवारडीह सहित विभिन्न इलाकों में नवरात्र की तैयारी तेजी से चल रही है। लोग घरों की साफ सफाई करने में लगे रहे। साथ ही पूजा सामग्री सहित अन्य सामानों की खरीदारी की।

सुबह 6.40 बजे से होगी कलश स्थापना
शीतला माता धाम के प्रधान पुजारी पं. दीपक महाराज और मुहम्मदाबादगोहना कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 6.40 बजे से कलश स्थापना शुरू होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक सर्वोत्तम कलश स्थापना का सर्वोत्तम मुहूर्त है। शाम 5.25 बजे से शुक्रवार को तड़के 4.40 तक सर्वार्थ सिद्धि का विशेष संयोग रहेगा। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए अनुकूल रवि योग भी इस दौरान प्रभावी रहेगा जिससे धर्म का प्रसार होगा। चैत्र यानी वासंतिक नवरात्रि में माता भगवती इस वर्ष पालकी पर सवार होकर आएंगी। माता का वाहन गज (हाथी) होगा जो अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे भगवान गणेश का स्वरूप भी माना जाता है। वासंतिक नवरात्रि के साथ नव संवत्सर 2083 यानी हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा।

पूजन और खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़े
नवरात्र शुरू होने के पहले ही पूजन सामग्रियों और व्रत में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ गए हैं। महंगाई की वजह से इस बार श्रद्धालुओं को जेब ढीली करनी पड़ रही है। एक सप्ताह पूर्व के मुुकाबले पूजन सामग्रियों और खाद्य सामग्रियाें के दामों में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। नवरात्र पर्व को लेकर बाजारों मेें पूजन सामग्री सहित खाद्य सामग्रियों की खरीदारी तेज हो गई है।
खाद्य सामग्रियों पर नजर डाला जाए तो मूंगफली 140 रुपये प्रति किग्रा, सिंघाड़ा का आंटा 200 रुपये प्रति किग्रा, साबुनदाना 120 रुपये प्रति किग्रा, काजू 900 रुपये प्रति किग्रा, तिन्नी का चावल 140 रुपये प्रति किग्रा, बादाम 900 रुपये प्रति किग्रा, किसमिस 500 रुपये प्रति किग्रा, तलमखाना लावा 1200 रुपये प्रति किग्रा रहा।
पूजन सामग्रियाें पर नजर डाला जाए तो नारियल 50 रुपये प्रति पीस, छोटी चुनरी 10 रुपये, मीडियम चुनरी 15 रुपये, बड़ी चुनरी 20 रुपये, लचिदाना, गेंदा की माला 50 रुपये प्रति पीस रही। नगर के सहादतपुरा स्थित दुकानदार राजेंद्र कुमार का कहना है कि मांग अधिक होने के चलते एक सप्ताह के मुकाबले खाद्य सामग्रियों और पूजन सामग्रियों की कीमत में 10 प्रतिशत उछाल दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed