सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Annual examination of council schools started

Mau News: शुरू हुई परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Annual examination of council schools started
मुहम्मदाबाद गोहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में वार्षिक परीक्षा में शामिल छात्र-छात्र
विज्ञापन
जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। परीक्षा दो पाली में हुई। पहले दिन कक्षा एक से पांचवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा हुई। जबकि छठवीं से आठवीं कक्षा के बच्चों की लिखित परीक्षा हुई।
Trending Videos

परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। विभाग से गठित जनपदस्तरीय और ब्लॉकस्तरीय सचल दस्ता परीक्षा पर नजर रख रहा था।जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.28 लाख बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को पहली से पांचवीं तक मौखिक और छठवीं से आठवीं कक्षा के बच्चों की लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जनपदस्तरीय आर ब्लॉकवार सचल दस्ता की तैनाती की गई थी।
अधिकारी भ्रमण कर परीक्षा पर नजर रख रहे थे। नोडल अधिकारी जिला समन्वयक प्रशिक्षण डीसी यादव का कहना है कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न करा लिया गया।
मधुबन: फतेहपुर मंडाव ब्लाॅक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई । परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक संचालित हुई।
परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के उद्देश्य से जिले की गठित टीम, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, डायट मेंटर तथा एआरपी द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।
फतेहपुर मंडाव ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने प्राथमिक विद्यालय ऊफरौली एवं छपरा भंगी का औचक निरीक्षण किया। वहीं एआरपी समर बहादुर सिंह ने कंपोजिट विद्यालय चंदापार, सुल्तानपुरी, एआरपी सच्चिदानंद मौर्य ने प्राथमिक विद्यालय हसनपुर, केशवपुर सुल्तानीपुर का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed