{"_id":"69b99d9a119541b984082875","slug":"congress-workers-protest-for-the-honorarium-of-employment-servants-and-laborers-mau-news-c-295-1-svns1029-142441-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रोजगार सेवकों और मजदूरों के मानदेय के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रोजगार सेवकों और मजदूरों के मानदेय के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
नगर में जुलूस निकालकर विकास भवन पर प्रदर्शन करने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में विकास भवन पर प्रदर्शन किया। 75 दिनों से लंबित मनरेगा (अबवीबी जी राम जी) मजदूरी और रोजगार सेवकों को 8 माह मानदेय नही मिलने पर विरोध दर्ज कराते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि प्रदेश भर में लगभग एक करोड़ मनरेगा मजदूरों की मजदूरी पिछले 75 दिनों से लंबित है, जिससे करीब दो हजार करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है।
इससे मजदूरों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे लगभग 40 हजार रोजगार सेवकों को भी पिछले 8 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनकी स्थिति भी अत्यंत दयनीय हो गई है।
कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण मजदूरों और रोजगार सेवकों को समय पर उनका हक नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ओमप्रकाश ठाकुर, उदय प्रताप राय, महेन्द्र सोनकर, कैलाश चौहान, उदयभान राय, शिवाजी कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos