फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assaulted for asking directions; FIR registered against 7 individuals following court order.

Mau News: रास्ता पूछने पर दबंगों ने पीटा, कोर्ट के आदेश पर 7 पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 10 Aug 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Assaulted for asking directions; FIR registered against 7 individuals following court order.
मधुबन। थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी विजय कुमार की शिकायत व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार 3 जून की रात 8:30 बजे विजय कुमार अपने दोस्त भीम उर्फ दीपक के साथ बनियाबान स्थित पंप से पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में हसनपुर गांव के पास भंडारा के कारण सड़क पर बेतरतीब गाड़ियां खड़ी थीं, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया था। गाड़ियों को एक तरफ करने का निवेदन करने पर हसनपुर बहरामपुर निवासी हरिश्चंद सोनकर, संतोष, रामनिवास, गुड्डू, रमेश, सूरज और राजेश गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। स्थानीय लोगों के बचाव करने पर वे किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे। वहां से परिजन विजय को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पीड़ित के परिजन जब उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकल रहे थे, तो दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने रास्ते में दोबारा उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडों से फिर से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने विजय की जेब से इलाज के लिए रखे 15,000 रुपये भी निकाल लिए और भविष्य में पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed