{"_id":"6a78d79c275e39300f0602f0","slug":"body-of-young-man-found-hanging-in-room-he-had-married-two-months-ago-mau-news-c-295-1-mau1002-150087-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दो माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दो माह पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौड़ा गांव के कुआंरीडीह निवासी कमलेश चौहान (25) का शव रविवार दोपहर करीब एक बजे कमरे में फंदे से लटका मिला।
मृतक के पिता रामपति चौहान ने बताया कि काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो कमलेश फंदे से लटके मिले।
परिजन उन्हें सीएचसी रतनपुरा ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पिता ने बताया कि कमलेश की शादी करीब दो महीने पहले ही बिहार प्रांत के बक्सर जिला निवासी सुप्रिया चौहान के साथ हुई थी। महज 10 दिन रहने के बाद बहू अपने मायके चली गई थी। चर्चा है कि कमलेश अपनी पत्नी के व्यवहार और आपसी अनबन को लेकर काफी मानसिक तनाव और परेशानी में चल रहे थे।