{"_id":"6993713c55ff77993205c7a4","slug":"blo-dies-after-chest-pain-daughters-wedding-is-on-march-7-mau-news-c-295-1-mau1025-140995-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सीने में दर्द के बाद बीएलओ की मौत, सात मार्च को है बेटी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सीने में दर्द के बाद बीएलओ की मौत, सात मार्च को है बेटी की शादी
विज्ञापन
हार्ट अटैक से महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
मधुबन विधानसभा क्षेत्र के मित्तूपुर गांव निवासी बीएलओ आशा देवी (55) की रविवार की शाम को सीने में दर्द होने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की बेटी की सात मार्च को शादी तय है।
निधन से परिवार और गांव में शोक है। परिजन हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रहे हैं। सोमवार को उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में तहसील परिसर में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
उसके बाद वह राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल के साथ मृतका के निवास ग्राम कुंवरपुरवा पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतका की दोनों बेटियों अंशु प्रिया (31) एवं सुप्रिया (29) को हिम्मत बंधाई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेश मौर्य ने बताया कि आगामी 7 मार्च को बड़ी पुत्री का विवाह है। उपजिलाधिकारी ने विवाह कार्यक्रम में प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
साथ ही दाह संस्कार एवं धार्मिक कार्यों के लिए 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अपने स्तर से प्रदान की। मृतक के पति का भी दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है।
Trending Videos