{"_id":"6a6f8e419875dee86700c5cd","slug":"car-engulfed-in-flames-near-collectorate-turn-occupants-jumped-out-to-save-their-lives-mau-news-c-295-1-svns1029-149650-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कलेक्ट्रेट मोड़ के पास धू-धू कर जली कार, सवारों ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कलेक्ट्रेट मोड़ के पास धू-धू कर जली कार, सवारों ने कूद कर बचाई जान
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मोड़ पर आग लगने के बाद धू- धू कर जलती वैगनार कार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शहर के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेक्ट्रेट मोड़ के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई।
देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार दो लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जली कार पर आजमगढ़ का नंबर प्लेट लगा है।
कार मालिक की पहचान मोहम्मदाबाद निवासी अख्तर के रूप में हुई है। घटना के समय कार कलेक्ट्रेट मोड़ के सामने सड़क किनारे खड़ी थी, तभी अचानक उसमें से धुंआ निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई।
घटना के दौरान कलेक्ट्रेट मोड़ पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी भीषण थी कि कार घंटों तक धू-धू कर जलती रही। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक गाड़ी पूरी तरह से राख में तब्दील हो चुकी थी।
विज्ञापन
फिलहाल, आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।