{"_id":"6a6f8fb5135acafa26062764","slug":"today-is-the-first-monday-of-sawan-devotees-will-throng-125-shiva-temples-for-jalabhishek-mau-news-c-295-1-svns1028-149615-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सावन का पहला सोमवार आज, 125 शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सावन का पहला सोमवार आज, 125 शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे भक्त
विज्ञापन
खुरहट बाजार से बाबा धाम रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सावन माह के पहले सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजन-अर्चन को लेकर जिलेभर के शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के 125 प्रमुख शिव मंदिरों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के पहले सोमवार को विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ने की संभावना है।
रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांवड़ियों के जत्थे गाजीपुर के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु वहां से गंगाजल लेकर सोमवार तड़के लौटेंगे और जिले के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भजन-कीर्तन का माहौल बना हुआ है। इन प्रमुख शिवालयों पक्का पोखरा शिव मंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिव मंदिर, हनुमानघाट शिव मंदिर, भीटी स्थित शिव मंदिर, पावरहाउस कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, बाल निकेतन मोड़ स्थित शिव मंदिर, कैलाशपुरी शिव मंदिर के पास विशेष व्यवस्था की गई है। सावन माह में प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना होती है, लेकिन सावन के सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसे देखते हुए रविवार से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी।
रविवार तड़के से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। नगर के विभिन्न मोहल्लों से कांवड़िए पावरहाउस स्थित श्रीराम मंदिर पर एकत्र हुए।
विज्ञापन
वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए गाजीपुर तिराहा की ओर प्रस्थान किया। कांवड़िए सोमवार तड़के गंगाजल लेकर लौटेंगे और विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।