मऊ। नगर के रोडवेज स्थित एक मैरेज हाल में मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा द्वारा रविवार को महिलाओं के लिए भव्य हरियाली तीज सावन मेले का आयोजन किया गया। मेले में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन में उत्साह एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला।
मेला का मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा की अध्यक्ष नमिता अग्रवाल और कृष्णा खंडेलवाल जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। साथ ही सभी स्टाल का अवलोकन भी किया। मेले में खाने-पीने के स्वादिष्ट व्यंजनों, साड़ियों, सूट, गिफ्ट आइटम, राखियों, कैंडल्स सहित अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जहाँ महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान नमिता अग्रवाल ने कहा कि हरियाली तीज सावन मेले ने महिलाओं को एक साथ मिलने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा स्थानीय महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने का प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से गुंजा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रशिका अग्रवाल, अंजू सक्सेरिया, रंजना जालान एवं तन्नू अग्रवाल उपस्थित रहीं।