फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rift in live-in relationship: Woman refuses to live with partner after birth of two daughters.

Mau News: लिवइन रिश्ते में दरार, दो बेटियों के जन्म के बाद महिला ने प्रेमी के साथ रहने से किया इन्कार

Mon, 03 Aug 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rift in live-in relationship: Woman refuses to live with partner after birth of two daughters.
मऊ। पति-पत्नी का रिश्ता छोड़कर लिवइन में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका के बीच दो बेटियों के जन्म के बाद विवाद खड़ा हो गया। महिला अब प्रेमी के साथ रहने को तैयार नहीं है। रविवार को परिवार परामर्श समिति के समक्ष पहुंचे इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद उन्हें न्यायालय जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अध्यक्ष अर्चना उपाध्याय की देखरेख में रविवार को परिवार परामर्श समिति के समक्ष 49 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें 16 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि एक मामले में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। आठ दंपतियों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

अर्चना उपाध्याय ने बताया कि लक्ष्मी-पीयूष, परमीन-सादाब, सुमैया-अफरोज, सुधा-अंगद, सुमन-संतोष, सभ्या-चंदन, लक्ष्मीना-शनि और रीमा-मुकेश ने समझौते के बाद फिर से साथ रहने की सहमति जताई। सात मामलों को बंद कर दिया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में अगली तिथि पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुरा मोहल्ले का एक मामला सामने आया, जिसमें महिला और पुरुष दोनों ने अपने-अपने जीवनसाथियों को छोड़कर साथ रहना शुरू किया था। दोनों की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 10 और 4 वर्ष है। महिला ने आरोप लगाया कि प्रेमी की अपनी बेटी के प्रति नीयत ठीक नहीं है, जबकि पुरुष ने महिला के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वह दोनों बेटियों को अपने साथ रखना चाहता है। उसने महिला के स्वास्थ्य को लेकर भी आरोप लगाए।
दोनों के विवाद के बीच दो मासूम बच्चियों के भविष्य को लेकर समिति के सदस्यों ने चिंता जताई। सुनवाई के दौरान छोटी बेटी पिता की गोद से नीचे नहीं उतर रही थी और वह दोनों के साथ रहना चाहती थी। मामले में दोनों पक्षों को न्यायालय के माध्यम से समाधान कराने की सलाह दी गई।
एक अन्य मामले में शादी के बाद विवाहिता पर ससुराल और मायके से आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया गया। महिला का मायका मिर्जापुर में है। पति ने बताया कि पहले शिकायत के बाद पुलिस ने आभूषण बरामद करा दिए थे, जिसके बाद रिश्तेदारों के समझाने पर उसने पत्नी को दोबारा साथ रख लिया। आरोप है कि मायके जाने के बाद भी उसने करीब सात लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। पति ने कहा कि यदि उसके पिता और भाई इस बात की जिम्मेदारी लें कि भविष्य में चोरी नहीं होगी तो वह पत्नी को साथ रखने को तैयार है। परामर्श समिति की बैठक में सर्वेश दुबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद, उपनिरीक्षक मधु शर्मा, इंद्रभूषण पांडेय, समरजीत यादव, पूनम पाल, राजलक्ष्मी और करिश्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।




पति सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
मऊ। घोसी कोतवाली के करीमुद्दीनपुर निवासी नरगिस बानो की शिकायत व महिला आयोग की अध्यक्ष के आदेश पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने शनिवार की रात पति सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आजमगढ़ के सरायमीर के सेराजी का पुरा खरेवा निवासी नरगिस बानो की शादी घोसी कोतवाली के करीमुद्दीनपुर निवासी शमशेर उर्फ आरिफ से 17 जुलाई 2017 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति शमशेर उर्फ आरिफ, सास किताबुनिशा, ननद मुन्नी और ननदोई इफ्तेख़ार पांच लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। असमर्थता जताने पर बीते 06 जून गाली देते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिए। जबकि शमशेर उर्फ आरिफ से तीन बच्चे हैं। वो अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed