{"_id":"6a6f91604e899b7b2b03aef7","slug":"impressive-victories-for-agra-basti-and-sports-college-in-the-state-level-football-tournament-mau-news-c-295-1-svns1029-149649-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आगरा, बस्ती और स्पोर्ट्स कॉलेज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आगरा, बस्ती और स्पोर्ट्स कॉलेज की शानदार जीत
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में खेलते देवीपाटन मंडल और बस्ती मंडल के खि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में नगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को आठ मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और कई मुकाबले एकतरफा रहे।
दिन का पहला मुकाबला आगरा मंडल और अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया। इसमें आगरा मंडल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ को 5-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला मेरठ मंडल और प्रयागराज मंडल के बीच हुआ, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद मेरठ मंडल ने अंतिम क्षणों में गोल कर प्रयागराज को 1-0 से हराया।
तीसरे मुकाबले में मुरादाबाद मंडल ने शानदार रणनीति के दम पर मिर्जापुर मंडल को 2-0 से मात दी। वहीं, झांसी मंडल और चित्रकूट मंडल के बीच खेले गए चौथे मुकाबले में झांसी ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पांचवें मुकाबले में बस्ती मंडल के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और देवीपाटन मंडल को 5-1 से पराजित किया। छठे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने अपना दबदबा कायम रखते हुए आजमगढ़ मंडल की टीम को 4-0 से हराया।
सातवां मुकाबला वाराणसी मंडल और लखनऊ मंडल के बीच खेला गया। दिन का यह सबसे रोमांचक मुकाबला रहा, जो दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन के बाद 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। आठवें और अंतिम मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए अयोध्या मंडल को 5-0 से पराजित किया।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी (आजमगढ़) जय प्रकाश सिंह, जिला ओलंपिक संघ मऊ के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह, जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष महमूद, संयुक्त सचिव इरशाद अहमद, शकील अहमद, हामिद नूरुल होदा, जाफर इकबाल, डॉ. अशफाक अंसारी, लल्लन, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी और रीमा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।