{"_id":"699f532d939b80c4100609df","slug":"cold-and-hot-weather-is-worsening-health-cough-is-getting-cured-in-10-15-days-mau-news-c-295-1-mau1025-141448-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सर्द-गर्म मौसम से बिगड़ रही सेहत, 10-15 दिन में ठीक हो रही खांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सर्द-गर्म मौसम से बिगड़ रही सेहत, 10-15 दिन में ठीक हो रही खांसी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सक के चैम्बर के बाहर जुटी मरीजों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
मौसम में बदलाव हो रहा है जिसके कारण इन दिनों लोग खांसी के शिकार हो रहे हैं। चिंता की बात यह है कि यह खांसी लंबी(10-15 दिन) चल रही है। इसकी चपेट में न केवल बच्चे आ रहे हैं बल्कि बुजुर्गों भी इससे परेशान हैं। ऐसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ गई है।
जिला अस्पताल में बुधवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। इससे मरीजों को पर्चा बनवाने और डॉक्टरों से परामर्श लेकर जांच कराने तक परेशान होना पड़ा।
अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच में पता चला है कि वायरल संक्रमण के साथ खांसी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खांसी 10 से 15 दिनों में ठीक हो रही है। खांसी को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर एंटी एलर्जिक दवा, नेबुलाइजर का इस्तेमाल करने की बात कह रहे हैं।
मौसम सर्दी से गर्मी की ओर जा रहा है। तापमान कम होता है तो लोगों को ठंड लगते लगती है। तापमान बढ़ जाता है तो गर्मी लगने लगती है। अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेष ने कहा कि हर साल इस मौसम में ऐसा होता है, इसलिए ध्यान रखने की जरूरत है।
खासकर बुजुर्ग, जो पहले से बीमार हैं, उन्हें बदलते मौसम के साथ खांसी जुकाम ज्यादा परेशान करता है। उन्हें दवा लेनी चाहिए ताकि वायरल संक्रमण से बचाव जा सकें। साथ ही लोग एकदम से गर्म कपड़े न उतारें, सर्दी के कपड़े पहनें, ध्यान रखे कि ठंड न लगे।
Trending Videos