{"_id":"699f536ab06c9053c10c3fac","slug":"two-arrested-for-stealing-from-mandi-potatoes-and-onions-recovered-mau-news-c-295-1-mau1025-141477-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मंडी में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, आलू-प्याज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मंडी में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, आलू-प्याज बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर स्थित सब्जी की थोक मंडी में बीते लगभग दो माह से हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा बुधवार को किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अली हसन (25) और कुर्बान अली (19) निवासी कटघरा शंकर को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों पास से चोरी का माल बरामद किया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया क्षेत्र के कटघरा शंकर में प्रतिदिन सुबह सब्जियों की थोक मंडी लगती है। बीते दो महीनों से रात के समय व्यापारियों के आलू, प्याज, लहसुन आदि की चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की वारदात कैद तो हो रही थी, लेकिन आरोपी मुंह पर गमछा बांध लेते थे और बाइक का नंबर प्लेट छुपा देते थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी।
इसी बीच एक दिन दो युवक बिना मुंह ढके सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से कैद हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने पहचान कर तलाशी के दौरान उनके पास से एक बोरी आलू व एक बोरी प्याज बरामद की गई।
बताया कि अश्वनी कुमार मल्ल, दिलीप कुमार गुप्त, संत कुमार, मनोज कुमार, हरेराम, लाली उर्फ सुनील और सूरज गोंड सहित कई थोक व्यापारियों ने शिकायत दर्ज करा सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया था।
प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सके।
Trending Videos