{"_id":"6a78d31f1a291b14bb020d23","slug":"decision-to-celebrate-independence-day-and-tulsi-jayanti-with-great-enthusiasm-mau-news-c-295-1-svns1029-150053-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्वतंत्रता दिवस और तुलसी जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्वतंत्रता दिवस और तुलसी जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय
विज्ञापन
नगर के चन्द्रभानपुर स्थित पंचदेव मंदिर पर ब्राह्मण विकास परिषद की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। चंद्रभानपुर स्थित पंचदेव मंदिर पर रविवार को ब्राह्मण विकास परिषद की बैठक हुई। निर्णय लिया गया किस्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम परिषद के कार्यालय पर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं तुलसी जयंती का आयोजन परदहा ब्लॉक के विद्यापीठ पब्लिक स्कूल में भव्य रूप से किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे रामजी उपाध्याय ने पदाधिकारियों और सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, किसी भी संगठन की वास्तविक रीढ़ उसके निष्ठावान कार्यकर्ता ही होते हैं। ऐसे में सभी लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लग जाएं।
महामंत्री जयनारायण द्विवेदी ने संगठन के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आह्वान किया कि युवा वर्ग को सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण विकास परिषद जनपद का एक अनूठा संगठन है जो सामाजिक समरसता के भाव को सर्वोपरि रखता है। वरिष्ठ सदस्य गोपाल तिवारी ने परदहा ब्लॉक के पदाधिकारियों व सदस्यों को तुलसी जयंती कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रेरित किया।
संचालन संजय कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जय नारायण द्विवेदी, पंकज उपाध्याय, जयप्रकाश मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, हरेंद्र मिश्र, प्रतीक कुमार त्रिपाठी, नागेंद्र कुमार मिश्रा, अवधेश तिवारी, ज्ञानप्रकाश मिश्रा, प्रमोद, जयशंकर आदि रहे। संवाद