सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration demanding restoration of old pension scheme

Mau News: प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding restoration of old pension scheme
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
Trending Videos

इस मौके पर जिलाध्यक्ष जय नारायण द्विवेदी ने कहा कि शून्य से शिखर तक की यात्रा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की देन है। धरने को संबोधित करते हुए प्रादेशिक उपाध्यक्ष देव भास्कर तिवारी ने कहा कि संगठन के माध्यम से ही शिक्षकों की समस्याओं का निदान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री डॉ. भूपेंद्र वीर सिंह ने संगठन की मजबूती और शिक्षक समस्याओं के समाधान पर बल दिया। कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने एनपीएस अपडेट करने, लेखा पर्ची जारी करने और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए धरने को माध्यम बताया।
निगरानी समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश राय ने कहा कि बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश राय ने कहा कि एनपीएस कटौती प्रतिमाह अपडेट की जाए।
उपेंद्रपति पांडेय ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। पूर्व कोषाध्यक्ष दीनदयाल राय, अनुशासन समिति के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय, शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष संजय उपाध्याय, प्रधानाचार्य परिषद के जिला मंत्री डॉ. शाश्वतानंद पांडेय, प्रधानाचार्य परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय भारती ने भी विचार रखे।
धरने के अंत में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ना प्रसाद और वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। अंत में गोरखपुर जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई और धरने का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed