सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dumper collides with tractor, driver dies

Mau News: डंपर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dumper collides with tractor, driver dies
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक मुन्ना (41) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिधौरी गांव निवासी मुन्ना बुधवार की सुबह मऊ से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सीमेंट लादकर घोसी के लिए जा रहे थे। वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के समीप ही पहुंचे थे, तभी फोर लेन पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक परमेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी अशरफी देवी की तहरीर पर डंपर के चालक सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठुकराई निवासी अंगद कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed