सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Effigy of smart meter burnt

Mau News: स्मार्ट मीटर का पुतला फूंका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Effigy of smart meter burnt
विज्ञापन
मऊ। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में रविवार को आप कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। बिजली निगम कार्यालय पर स्मार्ट मीटर को चीटर बताकर उसका पुतला फूंका, वहीं इससे पहले कैबिनेट मंत्री एके शर्मा का पुतला जैसे ही फूंकने वाले थे पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया। इसके बाद भी आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
Trending Videos


आप जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने “स्मार्ट मीटर” को स्मार्ट चीटर बताते हुए उसकी प्रतीकात्मक तस्वीर का दहन किया तथा जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच काफी धक्कामुक्की एवं छीना-झपटी हुई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता से खुली लूट की जा रही है। यहां पहले लोगों का सामान्य बिजली बिल आता था, वहीं अब कई घरों में अचानक कई गुना अधिक बिल भेजे जा रहे हैं। गलत रीडिंग, मनमानी बिलिंग और प्रीपेड व्यवस्था ने गरीब, किसान, मजदूर, बुनकर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। बिजली व्यवस्था सुधारने के बजाय अगर जनता की जेब पर बोझ बढ़ेगा, तो लोग आवाज भी उठाएंगे और जवाब भी मांगेंगे। सरकार को तत्काल गलत बिलिंग पर रोक लगानी चाहिए और स्मार्ट मीटर परियोजना की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। चेताया कि यदि सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में यह आंदोलन और व्यापक होगा। प्रदर्शन के दौरान महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया, जिसमें स्मार्ट मीटर परियोजना की निष्पक्ष जांच, गलत बिलिंग पर रोक, किसानों एवं बुनकरों को राहत तथा दोषी अधिकारियों एवं कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में ए.के. सहाय, पुष्पेंद्र राणावत, अवधेश मौर्य, रीता भारती, जितेंद्र जायसवाल, गुलशन सिन्हा, कमली देवी, मो. असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed